No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

राजस्थान: जयपुर में नकली CID अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

राजस्थान: जयपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन से नीली बत्ती और वर्दी बरामद

जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने फर्जी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर लोगों को डराता-धमकाता था। आरोपी फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर और वाहन पर नीली बत्ती लगाकर शहर में घूम रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी पुलिस वाहन, वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर प्रथम) डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया, जबकि निरीक्षण सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) भोपाल सिंह भाटी के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार ने एक टीम गठित कर यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों पर रौब जमाने और उनसे अवैध रूप से पैसे वसूलने के उद्देश्य से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर घूमता था। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ विस्तृत पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इस तरीके से किन-किन लोगों को ठगा है।

इससे पहले भी राजस्थान पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अन्य फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया था, जो पुलिस वर्दी पहनकर और वाहन पर नीली बत्ती व स्टार लगाकर टोल टैक्स और चेकिंग से बचने का प्रयास करता था। ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस आम जनता से सतर्क रहने और इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील कर रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.