
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मानदेय में वृद्धि की मंजूरी मिल गई है। अब सेविका को प्रति महीने 9000 और सहायिका को 4500 मिलेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्री परिषद की बैठक में हुई, जिसमें कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी गई। इस बैठक में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया। अब सेविका को प्रति महीने 9000 और सहायिका को 4500 मिलेंगे।
इसके साथ ही, पटना में जीवका मुख्यालय भवन बनाने के लिए 73 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपये की मंजूरी का फैसला भी लिया गया है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को प्रति वर्ष 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार अतिरिक्त व्यय करने की स्वीकृति दी गई है। सेविका का मानदेय 7000 और सहायिका का मानदेय 4000 था, जिसे अब बढ़ाकर सेविका को प्रति महीने 9000 और सहायिका को 4500 मिलेंगे। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा

