अनुभूति श्रीवास्तव पर वैध आय से 79 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है। पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन हुआ था।सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के ठिकानों पर बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू की छापेमारी हुई है। कुल तीन ठिकानों पर रेड चल रही है। ये छापेमारी लखनऊ के गोमतीनगर, रुपसपुर पटना के अर्पणा मेंशन और सीवान नगर परिषद स्थित ठिकानों पर चल रही है।\
मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
अनुभूति श्रीवास्तव पर वैध आय से 79 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है। पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन हुआ था। अगस्त 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है।अपने वैद्यानिक आय से 71 लाख 1 हजार 908 रुपये अधिक कमाकर अनुभूति श्रीवास्तव पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भ्रष्ट तरीके से परिसम्पति प्राप्त की है। इस आरोप के अनुसार, उनकी वैध आय से यह राशि करीब 79% अधिक है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए, आर्थिक अपराध थाना में 18 अगस्त 2025 को मामला दर्ज किया गया था।
छापेमारी देर शाम तक चल सकती है।
निलंबन से मुक्त होने के बाद कुछ समय पहले ही उनकी सीवान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पोस्टिंग हुई थी. एक बार फिर से घिर गए हैं. उनके ठिकानों पर छापेमारी देर शाम तक जारी रह सकती है. जांच चल रही है, दस्तावेज खंगाले जा रहा हैं. क्या कुछ निकल कर आता है, इसकी जानकारी आर्थिक अपराध इकाई के जरिए छापेमारी के बाद दी जाएगी.


