Sunday, August 24, 2025
spot_img

Latest Posts

Independence Day Special: घर पर बनाएं ये 5 तिरंगा रेसिपी, स्वाद भी देशभक्ति से भरपूर

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंगों से सजी 5 स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपी घर पर बनाएं, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी.

Tricolor Recipes: देशभक्ति का जोश सिर्फ झंडा लहराने या देशभक्ति गीत गाने से ही नहीं प्रकट होता है, बल्कि भोजन की थाली में भी दिखाया जा सकता है। खास अवसरों पर, जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस या किसी भी राष्ट्रीय उत्सव पर, अगर थाली में तिरंगे की रंग-बिरंगी व्यंजनों की झलक नजर आए तो उससे सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि देशप्रेम का भाव भी उभरता है। हरा, सफेद और नारंगी रंग के मिश्रण से सजी डिश न केवल आकर्षक लगती है, बल्कि बच्चों को भी अत्यधिक प्रिय होती है।आज हम आपको बता रहे हैं 5 सरल और स्वादिष्ट तिरंगा व्यंजन जो आप अपने घर में बनाकर पूरे परिवार को आनंदित कर सकते हैं।

तिरंगा सैंडविच

  • ब्रेड स्लाइस
  • पुदीना चटनी (हरा रंग)
  • मेयोनेज (सफेद रंग)
  • गाजर का पेस्ट या टमाटर केचप (केसरिया रंग)
  • एक ब्रेड स्लाइस पर पुदीना चटनी लगाएं
  • दूसरी पर मेयोनेज़ और तीसरी पर गाजर का पेस्ट लगाएं
  • इन्हें एक के ऊपर एक रखकर ट्रायंगल शेप में काट लें
  • रंग-बिरंगा और हेल्दी सैंडविच तैयार है

तिरंगा पास्ता

  • बॉयल्ड पास्ता
  • पेस्टो सॉस (हरा)
  • व्हाइट सॉस
  • टोमैटो सॉस (केसरिया)
  • पास्ता को तीन हिस्सों में बांट लें
  • एक हिस्से में पेस्टो, दूसरे में व्हाइट सॉस और तीसरे में टोमैटो सॉस मिलाएं
  • प्लेट में हरे, सफेद और केसरिया रंग के पास्ता को तिरंगे की तरह सजाएं और सर्व करें

तिरंगा राइस

  • पका हुआ चावल
  • हरी सब्जियों का पेस्ट (पालक, मटर)
  • पनीर के टुकड़े
  • गाजर का पेस्ट या फूड कलर
  • चावल को तीन भागों में बांट लें
  • एक भाग में पालक का पेस्ट, दूसरे में पनीर और तीसरे में गाजर का पेस्ट मिलाएं
  • प्लेट में तिरंगे के रंग में सजाएं

तिरंगा फ्रूट सलाद

  • कीवी या हरे अंगूर
  • केला
  • पपीता या संतरा
  • कीवी/हरे अंगूर को काटकर प्लेट में ऊपर की तरफ रखें
  • बीच में केले के टुकड़े और नीचे पपीते के टुकड़े सजाएं
  • हेल्दी और रंगीन सलाद तैयार है

तिरंगा मिल्कशेक

  • कीवी शेक (हरा)
  • वेनिला शेक (सफेद)
  • मैंगो शेक (केसरिया)
  • पहले गिलास में मैंगो शेक डालें, फिर वेनिला और अंत में कीवी शेक डालें
  • स्ट्रॉ डालकर तुरंत सर्व करें

इन तिरंगा रेसिपीज़ के साथ आपका किचन भी देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा और बच्चे भी खुशी से झूम उठेंगे. ये रेसिपीज़ ना केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि देखने में इतनी खूबसूरत लगेंगी कि खाने का मजा दोगुना हो जाएगा और ये बच्चों को खूब पसंद आएगी.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.