No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 49 DSP के हुए तबादले

हरियाणा में बड़ी संख्या में एचपीएस(हरियाणा पुलिस सर्विस) रैंक के 49 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं।
डीएसपी एससीबी में तैनात विवेक चौधरी का पलवल के होडल, होडल के डीएसपी कुलदीप कुमार को एएसपी गुरुग्राम, डीएसपी रेवाड़ी को विनोद शंकर को डीएसपी हांसी पद पर तैनाती दी गई है। डीएसपी देवेंद्र नैन को डीएसपी हांसी, डीएसपी भिवानी भारत भूषण को डीएसपी नारनौल, डीएसपी डबवाली रमेश कुमार को चरखी दादरी में तैनाती दी गई है। इसी तरह से डीएसपी नरवाना के अमित भाटिया को एसीपी गुरुग्राम, डीएसपी एसीबी कमलदीप राणा को जींद के नरवाना भेजा गया है। डीएसपी नीलोखेड़ी विक्रमजीत सिंह को डीएसपी सीआईडी, एसीपी क्राइम गुरुग्राम को फरीदाबाद में तैनाती मिली है। संजीव कुमार को एसीपी फरीदाबाद, राज सिंह को डीएसपी सिरसा, जयपाल को डीएसपी-3 आईआरबी सुनारिया रोहतक, नरेंद्र सिंह को मधुवन करनाल में डीएसपी-2 लगाया गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.