No menu items!
Thursday, January 22, 2026
spot_img

Latest Posts

जालंधर के उद्योगपति की बहू की मिली लाश: दो दिन से लापता थी, ब्यास नदी में मिला शव, सहेली के साथ गई थी सोनम

जालंधर – पंजाब के जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली है। मृतका की पहचान नामी उद्योगपति की बहू सोनम तिवारी (पत्नी मंदीप तिवारी) के रूप में हुई। सोनम दो दिन से लापता थी। वह शनिवार रात करीब 9:30 बजे ब्यास दरिया पुल के पास से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, सोनम अपनी एक सहेली के साथ दरिया किनारे गई थी। सहेली ने बताया कि सोनम ने उसे कार में बैठने को कहा और खुद अचानक पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रविवार तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार को तलाशी के दौरान दरिया से सोनम का शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही खबर फैली, वसंत एवेन्यू स्थित उद्योगपति परिवार के निवास पर कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। इनमें राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, विधायक बावा हैनरी, आप नेता नितिन कोहली, देवी तालाब मंदिर के कैशियर पविंदर बहल, जालंधर चेंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के वाइस प्रेसिडेंट शांत गुप्ता, जिमखाना क्लब के सचिव संदीप बहल, राजन गुप्ता और विनोद गुप्ता शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.