No menu items!
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

Latest Posts

रेपो रेट में कटौती ने शेयर बाजार में भरा जोश, निफ्टी बैंक ऑल-टाइम हाई पर बंद

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से रेपो रेट में 50 आधार अंक की कटौती के बाद शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 746.95 अंक या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,188.99 और निफ्टी 252.15 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,003.05 पर था।

इस तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 817.55 अंक या 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,578.40 पर बंद हुआ। दिन के दौरान बैंक निफ्टी ने 56,695 का स्तर छुआ, जो कि मुख्य बैंकिंग इंडेक्स का अब तक का उच्चतम स्तर है।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 707.30 अंक या 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,010.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149.85 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,582.45 पर था।
ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। केवल मीडिया इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, इटरनल (जोमैटो), एमएंडएम, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी टॉप गेनर्स थे। केवल भारती एयरटेल और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।
रेलिगेयर ब्रोकिंग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अजीत मिश्रा ने कहा कि सकारात्मक घरेलू संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक बंद हुए। फाइनेंशियल और रियल्टी में सबसे अधिक तेजी देखी गई। आने वाले समय में रेट कट का प्रभाव बाजार में बना रहेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने आज सुबह अर्थव्यवस्था में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती कर इसे 6 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।
शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सुबह करीब 9.23 बजे, सेंसेक्स 82.43 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,359.61 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 7.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,743.20 पर कारोबार कर रहा था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.