No menu items!
Saturday, February 14, 2026
spot_img

Latest Posts

जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू, पहली उड़ान में 20 श्रद्धालु हुए रवानाजौलीग्रांट (देहरादून)।

जौलीग्रांट से दो धामों के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। सुबह केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के लिए एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। पहली उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु सुबह 7:25 बजे रवाना हुए। शनिवार को हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से उड़ान भरकर पहले गुप्तकाशी में उतरा। इसके बाद यहां से एक दूसरे छोटे हेलिकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन कराए गए। वापस आने के बाद एमआई 17 हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ ले जाया गया। और बदरीनाथ के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचे।
दोनों धामों के लिए फ्लाइंग का कुल समय 2: 15 घंटे रहा। जौलीग्रांट में पूजा अर्चना के बाद आज से हेलिकॉप्टर सेवा को शुरू कर दिया गया है। जो 20 जून तक संचालित की जाएगी। बरसात समाप्त होने के बाद दोबारा 15 सितंबर से इस उड़ान को शुरू किया जाएगा। एक दिन में दो बार दो धामों के लिए उड़ान भरी जाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.