No menu items!
Monday, February 23, 2026
spot_img

Latest Posts

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, पर्यटकों का बनाया निशाना; दो की हालत गंभीर

पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है. सूत्रों के मुताबिक कुछ पर्यटकों को गोली भी लगी है. दो पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है. हालांकि, आधिकारिक रूप से हमले की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. घटना को लेकर अधिकारियों के बयान का इंतजार है.
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में फायरिंग की आवाज भी सुनी गई है. सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. घटना में घायल पर्यटकों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. पिछले कुछ सालों में इस तरह की यह पहली घटना है जब आतंकियों की ओर से पर्यटकों को निशाना बनाया गया है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.