No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

नवचयनित मेयर, नगर पालिका परिषद चेयरमैन और सदस्यों ने ली शपथ, सीएम ने किया ई-पोर्टल का शुभारंभ

चण्डीगढ़- हरियाणा में पहली बार मेयर, नगर पालिका चेयरमैन और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले अंबाला की मेयर सैलजा सचदेवा ने शपथ ली। इससे पहले निगम और परिषद में जिले के डिप्टी कमिश्नर शपथ ग्रहण करवा देते थे।
पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पालिका के कार्यों में सरलता लाने के लिए एक ई पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ नगर पालिका के लिए 587 करोड़ रूपये की राशि भी जारी किया। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत किया था। आज मेयर, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं हैं।
नवनियुक्त प्रतिनिधियों के सामने सीएम ने उठाया नशे का मुद्दा
मुख्यमंत्री सैनी ने सभी नव नियुक्त जनप्रतिनिधियों को नशे की विकटता और उसके प्रति एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है। सीएम सैनी ने कहा कि कई बार महिलाओं उनके पास आकर बताती हैं कि उनके वार्ड में नशा बिक रहा है। इस तरह नशे की चपेट में आने वाले युवाओं की जिंदगी और उनके परिवार भी पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। नशे के खिलाफ सभी को मिलकर एकजुटता अभियान चलाना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मानस पोर्टल भी शुरू किया गया है। जिस पर नशा बेचने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस पोर्टल की निगरानी खुद देश के गृहमंत्री अमित शाह करते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.