No menu items!
Tuesday, February 10, 2026
spot_img

Latest Posts

चंडीगढ़ में कल किसानों का धरना: किसान बोले-ट्रैक्टर लेकर जाएंगे, मान की चेतावनी-बर्दाश्त नहीं करेंगे

चण्डीगढ़चंडीगढ़ में किसानों की तरफ से पांच मार्च को धरना देने के एलान के बाद माहाैल गरमा गया है। जहां एक तरफ किसानों ने हर हाल में मोर्चा लगाने की बात कही है वहीं मुख्यमंत्री भगवंत ने बड़ा बयान दिया है। मान ने कहा कि पंजाब बंद नहीं होने देंगे। किसानों को हिरासत में लेंगे। पंजाब का पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। मान ने कहा कि किसान कहते बैठक भी करनी है और हम पक्का मोर्चा भी लगाएंगे, यह बर्दाश्त नहीं है।
मान ने कहा-रोज रेल रोको, सड़क रोको का रवैया ठीक नहीं
मान ने कहा कि रोजाना रेल रोकें, सड़क रोकें का रवैया सही नहीं है। किसानों की सभी मांगें केंद्र से संबंधित हैं। सीएम बोले कि किसानों ने कहा कि अगर हम मोर्चे का ऐलान न करते तो सरकार ने उन्हें मीटिंग का समय नहीं देती, जबकि पहले भी वह किसानों के साथ बैठक करते रहे हैं। किसान यूनियन के नेताओं से ज्यादा खेतों में जाता रहा हूं। किसानी से जुड़ा हूं।

किसान नेताओं को घरों से हिरासत में लिया
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और पंजाब सरकार के बीच सोमवार को हुई बेनतीजा बैठक के बाद किसानों ने एलान किया था कि वे पांच मार्च को चंडीगढ़ में धरना देंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह पंजाब में कई किसान नेताओं के घरों में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मालवा के कई इलाकों में किसान नेताओं की गिरफ़्तारी के लिए दबिश लेकिन नाकाम रही। सूत्रों के अनुसार, किसानों को पुलिस की कार्रवाई का अंदेशा हो गया था।

किसान ट्रैक्टर लेकर जाएंगे
वहीं किसानों को चंडीगढ़ में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने से बात बढ़ गई है। एसकेएम नेता रमिंदर सिंह,पटियाला ने कहा कि हम चंडीगढ़ जरूर जाएंगे। सरकार ने जहां रोका, वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ चंडीगढ़ जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके के गांव में पंजाब पुलिस ने छापा मारा लेकिन पुलिस खाली हाथ लौट आई। वहीं लुधियाना भाकियू उगराहां के महासचिव घाघर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अबोहर में सुबह साढ़े 4 बजे किसान नेता सुखजिंदर सिंह राजन के घर पुलिस ने दबिश दी। किसान नेता ने कहा कि क्या हम क्रिमिनल हैं जो इतनी सुबह हमारे घर पुलिस भेजी गई है।

अमृतसर में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन उगराहां के सदस्यों को गिरफ्तार किया। नवांशहर मेँ 15 के क़रीब किसान नेताओँ को अलग अलग थानोँ मेँ बिठाया गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.