No menu items!
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

Latest Posts

Rohan Bopanna: 44 साल के रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह; मेंस डबल्स में बने वर्ल्ड नंबर-1

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने क्वार्टरफाइनल मैच 6-4, 7-6 (7-5) से जीता. वहीं, इस जीत के बाद रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 बन गए हैं.

Rohan Bopanna & Matt Ebden: इंडियन टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. 44 वर्षीय रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने क्वार्टरफाइनल मैच 6-4, 7-6 (7-5) से जीतकर सेमीफाइनल बनाई. वहीं, इस जीत के बाद रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं.

अर्जेन्टीना के मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी को हराया

ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल मैच में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन के सामने अर्जेन्टीना के मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी थे. लेकिन रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने विपक्षी खिलाड़ी को कोई मैका नहीं दिया. मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी को 6-4, 7-6 (7-5) से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. साथ ही मेंस डबल्स में वर्ल्ड रैंकिंग्स में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन टॉप पर पहुंच गए हैं.

इससे पहले रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैट एबडेन ने नीदरलैंड के वेस्ली कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेकटिक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया था. भारत और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कूलहोफ और मेकटिक की दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी के खिलाफ 7-6 7-6 से जीत दर्ज की. वहीं, अब क्वार्टरफाइनल मैच में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने अर्जेन्टीना के मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी को 6-4, 7-6 (7-5) से हरा दिया है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.