Thursday, September 19, 2024
spot_img

Latest Posts

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा सक्रिय

2 और 3 अक्टूबर को ​​​​​​ऊंची चोटियों पर बिछ सकती है सफेद चांदी

हिमाचल में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम साफ रहने से दिन के समय जहां चटक धूप खिली रहती हैं, तो वहीं सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया है। खास बात यह है कि शिमला-धर्मशाला से ज्यादा ठंड सोलन और मंडी में है। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान जहां 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं, तो धर्मशाला में न्यूनतम तामपान 13.4 डिग्री सेल्सियस है… सोलन की बात करें, तो यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस है, मंडी में न्यूनतम तामपान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान शनिवार को लाहुल-स्पीति जिला के केलांग में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तामपान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने वाला है। बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं है। तीन नवंबर तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.