No menu items!
Friday, February 13, 2026
spot_img

Latest Posts

‘बिग बॉस 17’ को होस्ट करने के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं Salman Khan, एक्टर की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

बिग बॉस सीजन 17 जल्द ही टीवी पर कमबैक कर रहा है. इसी के साथ हर कोई ये भी जानना चाह रहा है कि इस शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान कितनी फीस ले रहे हैं.

इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 14 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर शुरू होगा और फैंस यह देखने के लिए फुल एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रहे हैं कि इस साल ये क्या ड्रामा और एंटरटेनमेंट लेकर आएगा.

लेकिन शो शुरू होने से पहले एक सवाल हर किसी के मन में है कि बिग बॉस 17 को होस्ट करने के लिए सलमान खान को कितनी फीस मिल रही है? खैर, जवाब आपको चौंका सकता है! तो, ‘दिल थाम के बैठिए

बिग बॉस 17 से कितनी फीस वसूल रहे हैं सलमान खान
दरअसल बिग बॉस फैन पेज के मुताबिक, सलमान खान को शो को होस्ट करने के लिए मोटी रकम दी जा रही है. सुपरस्टार हर हफ्ते 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूल रहे हैं. गौरतलब है कि सलमान खान शनिवार और रविवार को दो दिन शो को होस्ट करते हैं.  यानी वह प्रति एपिसोड 6 करोड़ रुपये कमाएंगे. इतना ही नहीं अगर शो अपने तय समय से ज्यादा यलगभग चार महीने तक चलता है, तो सलमान खान को पूरे सीज़न के लिए 200 करोड़ रुपये की भारी कमाई हो सकती है. हालांकि बिग बॉस 17 के लिए सलमान खान की फीस को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नही हुई है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.