Tiger 3: ‘टाइगर 3’ के मोस्ट अवेटेड ट्रेलर से पहले सलमान खान ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया. पोस्टर में सलमान खान का लुक होश उड़ा देने वाला है.
Tiger 3 New Poster: सलमान खान (Salman Khan) की ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की थर्ड इंस्टॉलमेंट ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया है. ‘टाइगर 3’ के धांसू पोस्टर में सलमान खान के इंटेंस लुक को देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. .
‘टाइगर 3’ के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आए सलमान खान
बुधवार को, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें वे काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. एक्टर इस नए पोस्टर में अपने घुटने के बल जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में गन ली हुई है. पोस्टर में सलमान ब्लैक पैंट के साथ जैकेट और अपना सिग्नेचर चेकर्ड व्हाइट एंड ब्लैक स्कॉर्फ लिए हुए बेहद डैशिंग लग रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म में सलमान एक बार फिर सुपर एजेंट टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ के रोल में नजर आएंगे.

