No menu items!
Saturday, February 21, 2026
spot_img

Latest Posts

Busan की सड़कों पर दिखा Karishma Tanna का देसी स्वैग! ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी और सनग्लासेस में बेहद स्टनिंग लगीं एक्ट्रेस

Karishma Tanna Desi Swwag In Busan: करिश्मा तन्ना इन दिनों साउथ कोरिया में हैं. वे बुसान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वहीं पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं.

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों साउथ कोरिया में हैं. वे बुसान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वहीं पहुंची हैं और खूब एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने खुद कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने फैंस के साथ इन यादगार लम्हों को शेयर किया है.

दरअसल करिश्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. इन फोटोज में वे ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहने दिख रही हैं. मैचिंग ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग इयररिंग्स भी पहनी हैं और एक लाल रंग की छोटी-सी बिंदी भी लगाई है, जो कि उन्हें देसी लुक दे रहा है.

इस देसी लुक के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक बूट्स और सनग्लासेस पेयर किए हैं. वहीं साड़ी के ऊपर कमर पर एक स्टाइलिश बेल्ट भी लगाई है. एक्ट्रेस का देसी प्लस स्टनिंग लुक देखकर फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. लोग उनकी पोस्ट पर हार्ट वाले इमोजी भेज रहे हैं और ‘स्टनिंग’ कमेंट कर रहे हैं.

करिश्मा अपने इस देसी प्लस स्टनिंग लुक के साथ बुसान की सड़कों पर खुलकर पोज देती दिखाई दे रही हैं. कभी वे किसी बिल्डिंग के सामने खड़ी दिख रही हैं तो कभी रोड क्रॉस करती नजर आ रही हैं.

इनमें से एक फोटो में करिश्मा को उनकी साड़ी पर ओवरसाइज्ड लॉन्ग कोट पहने हुए भी देखा जा सकता है. इस लुक के साथ करिश्मा बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही हैं.

एक और तस्वीर में करिश्मा किसी बार के अंदर दिखाई दे रही हैं. वे कैमरे के सामने पोज दे रही हैं जबकि उनके बैकग्राउंड में शराब का काउंटर दिख रहा है.

बता दें कि बुसान फिल्म फेस्टिवल में करिश्मा तन्ना की वेब सीरीज ‘स्कूप’ को बेस्ट एशियाई टीवी सीरीज का अवॉर्ड मिला है. सीरीज को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था जो कि मुंबई की फेमस क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा की किताब ‘बिहाइंड द बार्स इन भायखला: माय डेज इन प्रिजन’ पर बेस्ड थी.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.