सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी बैठक
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष में होनी निश्चित हुई है…. इस मीटिंग में प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है…. सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद प्रबंधन, ग्रुप डी परीक्षा, गुलाबी सूंडी से कपास में नुकसान का मुआवजा समेत कई अन्य मामलों पर चर्चा हो सकती है….

