खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद से ही कनाडा संग रिश्ते खराब चल रहे हैं. भारत ने अब कनाडा को जवाब देने की तैयारी कर ली है.
भारत की तरफ से हरदीप सिंह निज्जर के खालिस्तानी आतंकी होने के सबूत पेश किए जाएंगे. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है कि निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था. निज्जर की आतंकी गतिविधियों में उसकी मदद कनाडा में पनाह लिए हुए अर्शदीप उर्फ अर्श ढल्ला करता था. अर्शदीप और निज्जर मिलकर कनाडा से ‘टेरर कंपनी’ चला रहे थे.


