No menu items!
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

Latest Posts

G-20 समिट के मेहमान आए आगरा

5 घंटे पहले ही पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे-बहू

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे-बहू ने देखा स्मारक

ताजमहल की खूबसूरती देखने के बाद दोनों ने खिंचवाए फोटो

सड़क मार्ग से पहुंचे ताजमहल देखने

दिल्ली में हो रहे जी-20 समिट में भाग लेने आए अतिथियों का ताजमहल देखने आगरा आना शुरू हो गया है… शनिवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे-बहू ने स्मारक का दीदार किया… वह अपने निर्धारित समय से पांच घंटे पहले ही आगरा पहुंच गए… इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे कासेंग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुदोनो का शनिवार दोपहर 1:30 बजे ताजमहल देखने आने का कार्यक्रम था… वह दिल्ली से सड़क मार्ग से सुबह 8:30 बजे ही आगरा आ गए… शिल्पग्राम में उनका स्वागत किया गया… यहां से वे प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पहुंचे… स्मारक में वह करीब डेढ़ घन्टे तक रुके… ताजमहल की खूबसूरती से वह प्रभावित नजर आए… उन्होंने ताजमहल बनवाने वाले शाहजहां और मुमताज, स्मारक की वास्तुकला और पच्चीकारी के बारे में जानने में काफी रुचि दिखाई… ताजमहल देखने के बाद वह वापस दिल्ली लौट गए… केसांग इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की तीसरी सन्तान हैं…

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.