No menu items!
Monday, February 16, 2026
spot_img

Latest Posts

लोकसभा चुनाव मे आप और कांग्रेस के गठबंधन की खबरों के बीच नवजोत सिद्धू का बडा बयान आया सामने

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की खबरों के बीच नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोच्च है, यह एक बड़े उद्देश्य के लिए है। संविधान की भावना का सम्मान करने और संवैधानिक मूल्यों से अपनी ताकत हासिल करने वाली जंजीरों से मुक्त संस्थाओं को मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा गया है।
पंजाब कांग्रेस के कई नेता राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ‘आप’ के साथ संसदीय चुनाव में गठबंधन का विरोध कर रहे हैं, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने देश की खातिर लोकसभा चुनाव साथ लडऩे का समर्थन किया है। नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर कहा है कि देश की भलाई के लिए लोकसभा चुनाव मिलकर लडऩा होगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.