आवास एवं शहरी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से प्रो.(डॉ.) मनोज दयाल कुलपति कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर ने सोमवार को बिलासपुर में सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। युवा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने विश्वविद्यालय को आवश्यक केंद्रीय एवं राज्य सरकार से सहयोग एवं अनुदान प्रदान करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

