No menu items!
Tuesday, April 21, 2026
spot_img

Latest Posts

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वीआईपी स्काईबैग्स बना ट्रैवेलर पार्टनर : गुरप्रीत घुग्गी ने किया ने नई रेंज को लॉन्च किया

मोहाली : सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वीआईपी स्काईबैग्स का ट्रैवेलर पार्टनर के तौर पर करार हुआ है। इसके तहत आज सेक्टर 79 स्थित वीआईपी एक्सक्लूसिव शोरूम में मशहूर सेलेब्रेटी गुरप्रीत घुग्गी ने लगेज व ट्रैवल एक्सेसरीज़ की नई रेंज को लॉन्च किया। इस अवसर पर गुरप्रीत घुग्गी ने पंजाबी सिनेमा के बारे में बात करते हुए बताया कि अब दर्शक कंटेंट ढूँढ़ते हैं और फिल्म निर्माता भी इसी कारण अपना रवैया बदलने को मजबूर हो गए हैं।

इस अवसर पर शोरूम के मालिक विवेक जॉली ने अपने विज़न और इसकी पृष्ठभूमि को साझा करते हुए बताया कि वे सेक्टर 19-सी, चंडीगढ़ स्थित बख्शी शोरूम के भी संचालक हैं, जो पिछले 40 वर्षों से ग्राहकों की सेवा कर रहा है। वर्षों के दौरान बख्शी शोरूम ने ट्राइसिटी के लोगों के बीच प्रामाणिकता, प्रीमियम गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा की मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि मोहाली में इस शोरूम को खोलने का उद्देश्य उसी भरोसेमंद अनुभव को ग्राहकों तक उनके घरों के करीब पहुंचाना था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.