नई दिल्ली/ टोक्यो – भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का डंका बजाया है। जापान की ओर से आयोजित ‘AZEC-Plus’ यानी एशिया जीरो एमिशन कम्युनिटी की आभासी बैठक में जयशंकर ने कहा कि व्यापारिक जहाजों पर होने वाले हमले किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। इस बैठक का मुख्य एजेंडा ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल और आपूर्ति श्रृंखला में आने वाली बाधाओं पर चर्चा करना था। जयशंकर ने साफ-साफ कहा कि भारत समुद्री व्यापार के सुरक्षित और निर्बाध रास्तों का पुरजोर समर्थन करता है।

