No menu items!
Sunday, February 22, 2026
spot_img

Latest Posts

‘संतों का अपमान…2027 में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर बोले अखिलेश यादव

UP News: झांसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी सरकार सबका अपमान करती है. शंकराचार्य जी का अपमान किया गया.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है और राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने संतों का अपमान किया है, 2027 में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें मिली एनएसजी सुरक्षा बिना स्पष्ट कारण बताए हटा ली गई और सरकार को यह बताना चाहिए कि किस रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का भी जिक्र किया और इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल के तहत मिलने वाली सुरक्षा मिलनी ही चाहिए, लेकिन सरकार केवल औपचारिक आंकड़े गिना रही है.

उन्होंने प्रयागराज के माघ मेले का उल्लेख करते हुए संत समाज के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांगना अनुचित है. उन्होंने कहा कि यदि कोई गलती हुई है तो मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर कानून और संविधान की अनदेखी हो रही है. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा.

झांसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘बीजेपी सरकार सबका अपमान करती है. शंकराचार्य जी का अपमान किया गया. हमारे बटुकों की शिखा खींची गई और उन्हें अपमानित किया गया.’ उन्होंने एक उपमुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए पूछा, ‘जब बटुकों की शिखा खींचकर अपमान किया जा रहा था, तब उपमुख्यमंत्री कहां थे?’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी लगातार शंकराचार्य जी को अपमानित कर रहे हैं और उनसे प्रमाण पत्र मांग रहे हैं. अगर कभी कोई गलती हो जाए तो माफी मांग लेना चाहिए। माफी मांगना बड़ा साहस का काम है. प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य और बटुकों के अपमान के लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए थी.’

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.