No menu items!
Saturday, February 21, 2026
spot_img

Latest Posts

T20 World Cup 2026 Super 8: आज होगा टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का पहला मैच, जानिए किन टीमों के बीच भिड़ंत, कब-कहां देखें लाइव

T20 World Cup 2026 Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड आज से शुरू हो रहा है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान इस राउंड में खेलेंगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था. लीग स्टेज के बाद 8 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई का चुकी हैं, जबकि 12 टीमों का सफर खत्म हो गया है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सुपर-8 राउंड में पहुंची हैं. जानिए आज इस राउंड का पहला मैच किन टीमों के बीच है. ये मैच कब और कहां होगा, साथ में जानिए इसके लाइव प्रसारण की डिटेल्स.

पहले आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का फॉर्मेट समझाते हैं. इस राउंड में पहुंची टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. हर ग्रुप में 4 टीमें हैं, प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. इस राउंड के बाद ग्रुप 1 और 2 की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, तीसरे और चौथे नंबर की टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.

आज वर्ल्ड कप में किसका मैच है?
आज ग्रुप 2 का एक मैच है, जिसमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने सामने होगी. लीग स्टेज में दोनों ही टीमों ने 4 में से 3 मैच जीते थे और 1 हारा था.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच कहां पर खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाला आज का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी ग्राउंड पर पाकिस्तान भारत के हाथों हारा था.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टॉस 6:30 बजे होगा.

कहां देखें लाइव क्रिकेट मैच?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड
जेम्स नीशम, डेवोन कॉन्वे, कोल मैककोनी, डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रविंद्र, बेन सियर्स.

पाकिस्तान स्क्वॉड
फखर जमान, मोहम्मद नवाज, बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान खान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), उस्मान तारिक.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.