No menu items!
Saturday, February 21, 2026
spot_img

Latest Posts

गुरुग्राम : पड़ोसी ने घर से 4 KM दूर ले जाकर बच्ची से रेप, मर्डर कर गड्ढे में छुपाई लाश; ऐसे खुला राज

गुरुग्राम में पड़ोसी युवक द्वारा मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या से आसपास के लोग सकते में हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी युवक घर के बाहर खेल रही बच्ची को सामान दिलाने के बहाने 4 किलोमीटर दूर ले गया। वहां पर उसके साथ….

गुरुग्राम में पड़ोसी युवक द्वारा साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से आसपास के लोग सकते में हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी युवक घर के बाहर खेल रही बच्ची को सामान दिलाने के बहाने 4 किलोमीटर दूर ले गया। वहां पर उसके साथ हैवानियत की और फिर शव को गड्ढे में दबा दिया।

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे के लगभग जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो मां ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। बच्ची के पिता 8 बजे घर पहुंचे, तो उन्होंने ने भी लगभग साढ़े चार घंटे तक पूरे इलाके में बेटी को तलाश किया।

बच्ची के नहीं मिलने पर पिता ने गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे पुलिस को फोन कर बच्ची के गुम होने की सूचना दी। सेक्टर-37 थाने से पुलिस मौके पर पहुंचे और बच्ची को ढूंढने के लिए इलाके में तलाश शुरू की, लेकिन एक घंटे की मशक्कत के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.