No menu items!
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

Latest Posts

गाजियाबाद के खोड़ा में किराये के कमरे में 2 दिन प्रेग्नेंट पत्नी की लाश संग रहा पति, मां से चिपकी मिली बेटी

गाजियाबाद के खोड़ा में रविवार रात गर्भवती महिला का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो दिन से कमरे में पड़ा था और डेढ़ साल की मासूम मां के सीने से चिपकी रही। पति कुछ देर पहले ही फरार हो गया था। परिजनों ने दहेज हत्या की…

गाजियाबाद के खोड़ा में रविवार रात गर्भवती महिला का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो दिन से कमरे में पड़ा था और डेढ़ साल की मासूम मां के सीने से चिपकी रही। पति कुछ देर पहले ही फरार हो गया था। परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूलरूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली 22 वर्षीय चांदनी की शादी विपिन से तीन साल पहले हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। चांदनी चार माह की गर्भवती थी। मजदूरी करने वाला विपिन 15 दिन पहले ही खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाली पूनम के मकान में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहने आया था। उसकी पड़ोसन प्रमिला ने बताया कि दो दिन से चांदनी और उसकी बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.