No menu items!
Saturday, January 31, 2026
spot_img

Latest Posts

इस आइलैंड पर हर साल बदलता है हुकूमत का ताज, 6 महीने स्पेन तो 6 महीने फ्रांस का राज

दुनिया में आमतौर पर किसी इलाके को लेकर दो देशों के बीच विवाद हो जाए, तो हालात युद्ध तक पहुंच सकते हैं, लेकिन एक द्वीप ऐसा भी है जहां शांति के साथ हर साल शासन बदलता है। इस अनोखे द्वीप का नाम फेंजेंट आइलैंड (Pheasant Island) है। यह द्वीप फ्रांस और स्पेन की सीमा के बीच स्थित है और यहां हर 6 महीने में शासन के साथ-साथ नागरिकता भी बदल जाती है। यानी साल के आधे हिस्से में यह द्वीप स्पेन के अधिकार में रहता है और बाकी 6 महीने फ्रांस के अधीन होता है।

हर 6 महीने में बदलता है शासन

फेंजेंट आइलैंड की सबसे खास बात यही है कि यहां की सीमा हर 6 महीने में बदल जाती है। 1 फरवरी से 31 जुलाई तक यह द्वीप स्पेन के नियंत्रण में रहता है, जबकि 1 अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस इसका प्रशासन संभालता है। इस दौरान किसी तरह का विवाद या सैन्य टकराव नहीं होता, बल्कि यह व्यवस्था दोनों देशों के आपसी विश्वास और शांति का प्रतीक मानी जाती है।

350 साल पुराना ऐतिहासिक समझौता

फ्रांस और स्पेन के बीच यह अनोखी व्यवस्था करीब 350 साल पुरानी है। साल 1659 में दोनों देशों के बीच हुई पाइरेनीज संधि (Treaty of the Pyrenees) के तहत यह तय किया गया था कि फेंजेंट आइलैंड पर दोनों देश बारी-बारी से 6-6 महीने तक शासन करेंगे। तभी से यह परंपरा बिना किसी रुकावट के चली आ रही है।

अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

फेंजेंट आइलैंड आकार में बेहद छोटा है। इसकी लंबाई करीब 200 मीटर और चौड़ाई लगभग 40 मीटर है। यह द्वीप एक नदी के बीच स्थित है और धीरे-धीरे कटाव के कारण इसका क्षेत्रफल कम होता जा रहा है। यही वजह है कि आने वाले समय में इस ऐतिहासिक और अनोखे द्वीप के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है, जिसे लेकर फ्रांस और स्पेन दोनों ही चिंतित हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.