गुरु नानक जयंती 2025 की तारीख: कार्तिक पूर्णिमा को बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इसे गुरु पर्व के रूप में भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी को सिख धर्म के संस्थापक माना जाता है।

2025 के गुरु नानक जयंती की तारीख: गुरुपर्व या प्रकाश उत्सव सिख धर्म का सबसे बड़ा उत्सव है, जिसे हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा (कार्तिक पूर्णिमा 2025) तिथि पर मनाया जाता है. यह त्योहार मुख्य रूप से सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी को समर्पित है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन को सिख समुदाय के लोग गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में भी मनाते हैं.
साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा बुधवार 5 नवंबर को पड़ रही है. इसलिए इसी तिथि पर गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी. इस साल गुरु नानक देव जी की 556वीं वर्षगांठ रहेगी. इस दिन गुरुद्वारों को फूल, माला और लाइटों से सजाया जाता है. गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर सेवा, अरदास, सत्संग और कीर्तन दरबार का माहौल रहता है. साथ ही गुरु नानक देव जी से उपदेशों (Guru Nanak Dev Quotes) को भी याद किया जाता है.
गुरु नानक देव के बताएं 3 मुख्य मार्ग
- नाम जप (ईश्वर का स्मरण)
- कीरत करना (ईमानदारी से कर्म करना)
- वंड चक्खो (साझा करना, दूसरों की मदद करना)
सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरु नानक साहिब
गुरु नानक जयंती सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। हालांकि, गुरु नानक देव जी मानवता के लिए भी प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव का विरोध किया और निस्वार्थ भाव से सेवा करने और मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने को प्रोत्साहित किया। गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं और उनका उपदेश “एक ओंकार सतनाम, करता पुरख, निर्भउ, निरवैर” सिख धर्म की नींव की तरह माना जाता है।

