
नवंबर 2025 में बैंक हॉलिडेज़: कुल 11 दिन बैंक बंद, जानें पूरी लिस्ट
अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे। अक्टूबर के दशहरा, धनतेरस और दिवाली की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और अब नवंबर में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, नवंबर में कई राज्यों में त्योहारों और स्थानीय अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करके लेन-देन, बिल भुगतान और बैलेंस चेक कर सकते हैं।
मुख्य छुट्टियां इस प्रकार हैं:
- 1 नवंबर: कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव और देहरादून में इगास-बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) के कारण बैंक बंद।
- 5 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद।
- 6 नवंबर: नोंगक्रेम नृत्य के अवसर पर शिलॉन्ग में बैंक बंद।
- 7 नवंबर: वांगला उत्सव के चलते शिलॉन्ग में सभी बैंक बंद।
- 8 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद।
- 11 नवंबर: सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन के कारण बैंक बंद।
साप्ताहिक बंदी:
- 2, 9, 16, 23, 30 नवंबर (रविवार)
- 8 नवंबर (दूसरा शनिवार), 22 नवंबर (चौथा शनिवार)
इस तरह, नवंबर में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें तीन दिन लगातार छुट्टी भी शामिल हैं।

