No menu items!
Wednesday, October 29, 2025
spot_img

Latest Posts

“Female Prime Ministers: एशिया समेत दुनिया के कितने देशों में महिलाएं रहीं शीर्ष नेता?”

Female Prime Minister: साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

जापान में ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब संसद ने साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की 64 वर्षीय नेता ने लोअर हाउस में 237 वोट हासिल किए और 465 सीटों वाले सदन में आसानी से बहुमत प्राप्त किया। साने ताकाइची अब शिगेरु इशिबा की जगह प्रधानमंत्री के पद संभालेंगी।

एशिया में महिला प्रधानमंत्री
एशिया के 14 देशों में महिलाएं प्रधानमंत्री या सरकार के प्रमुख बन चुकी हैं। सबसे पहले श्रीलंका की सिरिमावो भंडारनायके एशिया और दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, जिन्होंने 1960-1965, 1970-1977 और 1994-2000 तक सेवा की। भारत में 1966 में इंदिरा गांधी, पाकिस्तान में 1988 में बेनजीर भुट्टो और बांग्लादेश में 1991 में खालिदा जिया तथा बाद में शेख हसीना इस सूची में शामिल हैं। तुर्की की पहली महिला प्रधानमंत्री 1993 में तानसु चिल्लर बनीं। इसके अलावा गोल्डा मीर (इजरायल), आंग सान सू की (म्यांमार), थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, कोसोवो, किर्गिस्तान और इंडोनेशिया में भी महिलाएं प्रधानमंत्री या समकक्ष पद पर रही हैं।

एशिया के बाहर महिला प्रधानमंत्री
2022 में जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 2019 में मेटे फ्रेडरिक्स डेनमार्क की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं, जबकि 2021 में काजा कैलास (एस्टोनिया), रॉबिना नब्बांजा (उगांडा) और फियामे नाओमी माताफा (समोआ) ने अपने देशों में महिला नेतृत्व संभाला। आइसलैंड की कैट्रिन जैकब्सडॉटिर ने भी महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और संयुक्त राष्ट्र महिला विश्व नेताओं की परिषद की अध्यक्ष भी रहीं। अरूबा में 2017 से 2025 तक एवलिन वेवर क्रोज प्रधानमंत्री रहीं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.