No menu items!
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

Latest Posts

इस देश में खेलेंगे रॉस टेलर, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 खेले हैं।

न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके रॉस टेलर अब एशिया-ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में समोआ के लिए खेलेंगे.न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 मैच खेलने के बाद संन्यास लेने वाले रॉस टेलर अब एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखेंगे. हाँ, 41 साल के रॉस टेलर ने संन्यास से यूटर्न लेते हुए अब समोआ के लिए खेलने का फैसला किया है. टेलर इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उनके नाम 40 शतक और 93 फिफ्टी के साथ 18199 रन हैं.
रॉस टेलर एशिया-ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में समोआ के लिए खेलते दिखेंगे. यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर से ओमान में खेला जाना है. रॉस टेलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मैं नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा. यह फैसला क्रिकेट में वापसी से कहीं बढ़कर है. अपनी विरासत, संस्कृति, गांवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. मैं खेल को कुछ वापस देने, टीम में शामिल होने और मैदान के अंदर और बाहर अपने अनुभव साझा करने के लिए उत्साहित हूं.”

रॉस टेलर ने 2022 में लिया था संन्यास

रॉस टेलर ने 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था और उन्होंने 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं. टेलर ने 18,199 रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.
अप्रैल 2022 में टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच खेला था, जिसके बाद उन्हें अब दूसरी नेशनल टीम के लिए खेलने का मौका मिला है. उन्हें समोआ का पासपोर्ट मिला है जिसके कारण वह सामोआ की टीम के लिए खेल सकते हैं. समोआ की टी20 टीम में कालेब जस्मत, रॉस टेलर, डेरियस विसर, सीन सोलिया, डैनियल बर्गेस, डगलस फिनाउ, सैम फ्रेंच, कुर्टिस ह्यनम-न्यबर्ग, बेन मैलाटा, नोआ मीड, सोलोमन नैश, सैमसन सोला, फेरेटी सुलुलोटो, सौमानी तिआई, और इली तुगागा शामिल हैं. इस टीम ने सभी को चौंकाकर सब-रीजनल क्वालीफाइंग में जगह बनाई है और वानुअतु, कुक आइलैंड्स और फिजी जैसी टीमों को हराकर नए हाइब्रिड एशिया/ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर में पहुंची है. टूर्नामेंट में 9 टीमें शामिल हैं और इसकी शुरुआत 8 अक्टूबर को होने जा रही है. यह टूर्नामेंट ओमान, नेपाल, कुवैत, मलेशिया, कतर और यूएई की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं और इसमें तीन टी20 वर्ल्ड कप स्थानों के लिए मुकाबला होगा.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.