रक्षाबंधन 2025 के लिए सिर्फ लड्डू ही क्यों? इस बार अपने भाई को कुछ अलग और देसी फ्यूजन मिठाइयों से सरप्राइज करें। चॉकलेट बर्फी और ड्राई फ्रूट रसगुल्ला जैसे विकल्प इस त्योहार को खास बना देंगे

भारतीय त्योहारों की मिठास देसी मिठाइयों के बिना अधूरी सी लगती है, और रक्षाबंधन भी इससे अलग नहीं है। भाई-बहन के इस खास मौके पर मिठाइयों का स्वाद त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देता है। आमतौर पर लड्डू रक्षाबंधन की मिठाई थाली में जरूर होते हैं, लेकिन इस बार क्यों न कुछ नया और खास ट्राई किया जाए? अगर आपके भाई को कुछ हटकर और यूनिक मिठाइयों का शौक है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ देसी-फ्यूजन मिठाइयों के बारे में, जो इस रक्षाबंधन पर उन्हें ज़रूर पसंद आएंगी
काजू कतली को दें नया ट्विस्ट
पारंपरिक काजू कतली को आप इस बार गुलाब या केसर जैसे फ्लेवर के साथ एक नया ट्विस्ट दे सकती हैं। इसका स्मूथ टेक्सचर और रिच स्वाद आपके भाई को जरूर पसंद आएगा और रक्षाबंधन को बना देगा और भी खास
जब मिले चॉकलेट से देसी मिठास
इस रक्षाबंधन पर आप अपने यंग और मॉडर्न टेस्ट वाले भाइयों को चॉकलेट बर्फी सर्व कर सकते हैं। देसी बर्फी और चॉकलेट का मिलान आपके भाइयों के लिए इस बार एक रोमांचक सरप्राइज बन सकता है
मालपुआ रबड़ी और की जोड़ी
इस रक्षाबंधन पर आप अपने यंग और मॉडर्न टेस्ट वाले भाइयों को चॉकलेट बर्फी सर्व कर सकते हैं। देसी बर्फी और चॉकलेट का मिलान आपके भाइयों के लिए इस बार एक रोमांचक सरप्राइज बन सकता है
चीज केक गुलाब जामुन का अनोखा स्वाद
अगर आपके भाई ट्रेडिशनल चीजों को पसंद करते हैं और कुछ नया भी ट्राई करना चाहते हैं तो उनके लिए गुलाब जामुन एक क्रिएटिव ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की मिठाई से आप इस राखी पर अपने भाई को खुश कर सकते हैं
रक्षाबंधन की शाही मिठाई है घेवर
राजस्थानी घेवर हर त्यौहार में विशेष महत्व रखता है। खासकर रक्षाबंधन के अवसर पर इसकी मांग अधिक होती है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन यह मिठाई रबड़ी या मेवों के साथ और भी आकर्षक लगती है। इसलिए इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाइयों को घेवर भी प्रदान कर सकते हैं

