No menu items!
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

Latest Posts

विजिलेंस SSP सस्पेंड: कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को देर रात भेजे गए थे समन

चंडीगढ़ –
लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को पंजाब विजिलेंस की ओर से समन भेजने वाले एसएसपी विजिलेंस जगतप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। आशु को कल समन भेजा गया था।
सूत्रों के अनुसार, एसएसपी जगतप्रीत सिंह ने अपने स्तर पर ही आशु को समन भेज दिए थे। किसी बड़े अधिकारी के आदेश नहीं थे।


वहीं जांच में एक चाैंकाने वाली बात सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि आशु ने खुद को ही समन भिजवाया था। सूत्रों के अनुसार एसएसपी और भारत भूषण आशु के बीच सीधी बातचीत हो रही थी।
दोनों के पुराने संबंध भी हैं। आशु ने ही इस अफसर को सबसे पहले डीएसपी पद पर नियुक्त करवाया था। चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले एसएसपी और आशु के बीच एक मुलाकात हुई थी। इसी के चलते बिना किसी आधिकारिक आदेश के रातों-रात समन भेज दिया गया। पता चला है कि चुनाव में सहानुभूति लेने के लिए आशु ने खुद को एसएसपी से समन भिजवाया था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.