No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

हमारा पड़ोसी मानवता का विरोधी, इंसानियत पर किया वार’, PM मोदी का पाकिस्तान पर हमला

कटरा । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजनी पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कटरा में एक जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कल मैंने सीएम अब्दुल्ला का एक बयान देखा था। आज भी उन्होंने कहा कि जब वो 7-8 क्लास में पढ़ते थे तब से इस प्रोजेक्ट का पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है। अब बस मुझे ही सारे अच्छे काम पूरे करने हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है। ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढ़ियों को बर्बाद किया। पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की आवाम में इस बार जो ताकत दिखाई है, उसने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनियाभर में आतंकवाद को खड़ा संदेश दिया है।


पीएम मोदी ने कहा कि आज 6 जून है… संयोग से ठीक एक महीने पहले, आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर बन गईं।
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने सैलानियों पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमारे कार्यकाल में इस परियोजना ने गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। इसे पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण काम था, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना। आज जम्मू-कश्मीर में बन रहे सभी मौसम के अनुकूल प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं।
पीएम मोदी ने कहा, “आज का कार्यक्रम भारत की एकता और इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर की घाटी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक। यह अब रेलवे नेटवर्क के लिए भी हकीकत बन गया है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं, ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये जम्मू कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान हैं। भारत के नए सामर्थ्य का जयघोष है।”
उन्होंने कहा कि चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी उंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज… ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा। जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी। इससे यहां की इंडस्ट्री को गति मिलेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.