नई दिल्ली। केरल की एक अदालत ने करीब 20 साल पहले हुई भाजपा कार्यकर्ता एलाम्बिलई सूरज की हत्या मामले में 9 सीपीआई कार्यकर्ताओं को दोषी पाया। थालास्सेरी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के टी निसार अहमद ये फैसला दिया। दोषियों को सजा का ऐलान 24 मार्च को किया जाएगा। सामने आया कि राजनीतिक दुश्मनी के कारण सूरज की 7 अगस्त 2005 को सुबह 8.40 बजे हत्या की गई थी।

