No menu items!
Friday, March 20, 2026
spot_img

Latest Posts

मोहाली में रिकॉर्ड बोली, होमलैंड ग्रुप और वीआरसी ने खरीदी प्राइम जमीन, बड़े मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स की तैयारी

मोहाली- हाल ही में गमाडा की ई-ऑक्शन में मिक्स्ड लैंड-यूज़ की प्राइम जमीनों के लिए रिकॉर्ड बोली देखने को मिली। चंडीगढ़ बॉर्डर पर वाईपीएस स्कूल के सामने स्थित 5.5 एकड़ का प्लॉट करीब 70 करोड़ प्रति एकड़ की दर से बिका, जिसे होमलैंड ग्रुप ने वीआरसी (भारत की एक प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनी) के साथ मिलकर खरीदा। इस सौदे से गमाडा को करीब 400 करोड़ की आय हुई।

इसी ऑक्शन में होमलैंड ग्रुप और वीआरसी ने सेक्टर-62, मोहाली में 13 एकड़ का एक और प्राइम मिक्स्ड लैंड-यूज़ प्लॉट भी खरीदा। यह लोकेशन मोहाली के प्रमुख इलाके में स्थित है। इस जमीन के लिए भी रिकॉर्ड स्तर पर बोली लगी, यह जमीन करीब 47 करोड़ प्रति एकड़ की दर से ली गई, जिसकी कुल कीमत 600 करोड़ से अधिक रही। इसे भी गमाडा के इतिहास की बड़ी डील्स में गिना जा रहा है।

इन दोनों प्रोजेक्ट्स को अब होमलैंड ग्रुप और वीआरसी मिलकर विकसित करेंगे, जिसमें होमलैंड का प्रीमियम रियल एस्टेट अनुभव और वीआरसी की मजबूत कंस्ट्रक्शन क्षमता शामिल होगी। इस साझेदारी को लेकर रियल एस्टेट बाजार और संभावित खरीदारों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा, इन प्रोजेक्ट्स में प्रीमियम रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स के साथ ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कमर्शियल स्पेस भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, दोनों साइट्स की अपनी खासियत है, वाईपीएस वाली लोकेशन चंडीगढ़ से सटी हुई है और लीज़र वैली बेल्ट से जुड़ी है, जबकि सेक्टर-62 की जमीन मोहाली के डाउनटाउन इलाके में अंब साहिब गुरुद्वारा रोड के पास स्थित है, जहां पहले से ही कई बड़े कमर्शियल हब मौजूद हैं।

करीब 1,000 करोड़ के भूमि निवेश और लगभग 5 मिलियन वर्ग फुट के निर्माण क्षेत्र के साथ, ये प्रोजेक्ट्स मोहाली के सबसे बड़े मिक्स्ड लैंड-यूज़ डेवलपमेंट्स में शामिल हो सकते हैं। इनका लक्ष्य 2031 की पहली तिमाही तक पूरा करने का है।

होमलैंड ग्रुप के पहले के प्रोजेक्ट्स, होमलैंड रेगेलिया, होमलैंड हाइट्स और सीपी67 पहले ही पंजाब के प्रमुख प्रीमियम रेजिडेंशियल और रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। इन प्रोजेक्ट्स में निवेश करने वाले खरीदारों को मिले अच्छे रिटर्न को देखते हुए, बाजार को उम्मीद है कि ये नए प्रोजेक्ट्स भी ट्राईसिटी के रियल एस्टेट बाजार को नई दिशा देंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.