No menu items!
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

Latest Posts

‘धुरंधर 3’ पर आदित्य धर का बड़ा इशारा: “क्रेडिट्स खत्म होने तक सीट मत छोड़ना!”

Dhurandhar 3: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से ठीक एक दिन पहले आदित्य धर ने तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में दर्शकों से अपील की है कि फिल्म खत्म होने के बाद एंड क्रेडिट्स देखे बिना अपनी सीट न छोड़ें।

‘धुरंधर 2’ अभी सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन आदित्य धर के एक पोस्ट ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले उन्होंने ट्वीट कर दर्शकों से अनुरोध किया कि वे फिल्म के एंड क्रेडिट्स खत्म होने तक अपनी सीट पर बने रहें। इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरे पार्ट से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा हो सकता है, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ की जानकारी भी ‘धुरंधर’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ही सामने आई थी।

आदित्य का बड़ा संकेत

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले आदित्य धर ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने बताया कि फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी। साथ ही उन्होंने दर्शकों से खास तौर पर कहा कि फिल्म के क्रेडिट्स खत्म होने तक अपनी सीट बिल्कुल न छोड़ें। उनकी इस एक लाइन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अभी ‘धुरंधर 2’ रिलीज भी नहीं हुई है और ‘धुरंधर 3’ को लेकर इशारे मिलने लगे हैं, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।







Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.