अमृतसर – प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने तथा भारत और पुलिस के खिलाफ संदेश फैलाने की गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था।
अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी और सीमा पार हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल के संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस तथा तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने तथा भारत और पुलिस के खिलाफ संदेश फैलाने की गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था।
पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के अभी पता लगाया जा रहा है और इनके आगे-पीछे के लिंक भी खंगाले जा रहे है।
एसएसपी सुहैल मीर ने कहा कि आतंकवाद, अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

