No menu items!
Friday, March 13, 2026
spot_img

Latest Posts

मसूरी में कुलदीप की शादी का जश्न, दुल्हन वंशिका संग डांस… चहल के ठुमके, रिंकू सिंह की एंट्री

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का जश्न उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में शुरू हो गया है। शादी के प्री-वेडिंग समारोह में कुलदीप अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आए। इस मौके पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी ठुमके लगाकर माहौल को और शानदार बना दिया।

कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह और टी. दिलीप भी मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं खबर है कि इस खास मौके पर एमएस धोनी और मोहम्मद सिराज के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

कुलदीप यादव की शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कुलदीप अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल ने भी ठुमके लगाकर समारोह में रंग जमा दिया।

मेहमानों की सुविधा के लिए होटल में करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं। होटल परिसर के भीतर ही एक भव्य मंडप सजाया गया है, जबकि संगीत समारोह के लिए अलग से खास व्यवस्था की गई है, जहां मेहमानों के लिए शानदार कार्यक्रम रखा गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.