केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च को अपना जन्मदिन विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर वे पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेंगे और कई नई पहल की शुरुआत करेंगे। पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े इन संकल्पों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उनकी पहल के तहत, ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ की शुरुआत की जाएगी,
जो प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएंगी। पहले चरण में विदिशा, रायसेन और भैरुंदा में कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जहां बैंकिंग, SSC, MPPSC और फॉरेस्ट सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही, वे अपने माता-पिता की स्मृति में ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ भी शुरू करेंगे। इसके तहत, विदिशा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 51,000, 31,000 और 21,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही, लोकसभा स्तर पर शीर्ष तीन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान भी मिलेगा…

