न्यू चंडीगढ़ ने एक भव्य और ऐतिहासिक म्यूजिक नाइट का साक्षी बनते हुए उस समय अलग ही रंग दिखाया, जब ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ में सुनिधि चौहान के I AM HOME इंडिया टूर ने हजारों लोगों को एक साथ संगीत के उत्सव में जोड़ दिया। 10,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को क्षेत्र के सबसे बड़े लाइव एंटरटेनमेंट इवेंट्स में शामिल कर दिया।
मंच पर सुनिधि चौहान के आते ही पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दमदार आवाज, सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुति और जबरदस्त स्टेज प्रेजेंस ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा, परिवार और म्यूजिक प्रेमी बड़ी संख्या में गानों के साथ गाते और इस खास शाम को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
भव्य मंच, आधुनिक लाइटिंग, विशाल एलईडी स्क्रीन और बेहतरीन साउंड सिस्टम ने पूरे परिसर को किसी बड़े म्यूजिक फेस्टिवल का रूप दे दिया। फूड जोन में रौनक, लोगों की आवाजाही और उत्सव जैसा माहौल इस आयोजन को केवल कॉन्सर्ट नहीं बल्कि एक बड़े सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन के रूप में स्थापित करता दिखा।

