No menu items!
Thursday, February 19, 2026
spot_img

Latest Posts

Dhurandhar Overseas BO: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स

Dhurandhar Overseas Lifetime Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेस के साथ अपना थिएट्रिकल रन खत्म किया है. वहीं इसने 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर खूब कहर ढाया. वहीं अब इस स्पाई ड्रामा ने विदेशों में ब्लॉकबस्टर कमाई के साथ अपना सफ़र पूरा कर लिया है. इस दौरान इस फिल्म ने हर उम्मीद से बढ़कर काम किया, लेकिन ओवरसीज में ये 300 करोड़ क्लब से बस एक इंच पीछे रह गई. इन सबके बीच आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने इंटरनेशनल लाइफटाइम में 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.

‘धुरंधर’ का इंटरनेशनल लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा?
फाइनल अपडेट के मुताबिक, धुरंधर ने ओवरसीज़ में अपना रन पूरा कर लिया है. इस फिल्म ने 299.35 करोड़ की इंटरनेशनल लाइफटाइम ज़बरदस्त कमाई की है. अगर यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती तो यह सोने पे सुहागा होता. फिर भी, कमाई शानदार रही है, जिसने आदित्य धर और उनके गैंग के लिए नए माइलस्टोन सेट किए हैं. आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने 48 करोड़ की कमाई के साथ अपना इंटरनेशनल रन खत्म कर लिया था. इसकी तुलना में, उनकी लेटेस्ट स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने 523% ज़्यादा कमाई की है.

रणवीर सिंह ने 7 साल बाद फिर रचा इतिहास
रणवीर सिंह ने साल 2018 में पद्मावत के साथ अपनी पहली 175 करोड़+ ओवरसीज ग्रॉसर फिल्म दी थी. इसके 7 साल बाद, उन्होंने फिर से हिस्ट्री किएट की है और अब एक्टर की धुरंधर उनकी ऑल-टाइम हाईएस्ट-ग्रॉसर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है.

ओवरसीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर रणवीर सिंह की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में

धुरंधर – 299.35 करोड़
पद्मावत – 176 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – 168 करोड़
सिम्बा – 94 करोड़
गली बॉय – 71 करोड़


धुरंधर बनी ओवरसीज़ में 8वीं हाईएस्ट बॉलीवुड फ़िल्म!
संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना को-स्टारर इस फ़िल्म ने एक और कामयाबी हासिल की है. यह स्पाई एक्शन थ्रिलर इंटरनेशनल बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक की 8वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म बन हई है, इसके अलावा, इसने एनिमल को पीछे छोड़कर बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एडल्ट फ़िल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. ये हैं धुरंधर के ओवरसीज में बनाए गए 5 रिकॉर्ड्स

धुरंधर ने ओवरसीज में बनाए ये 5 रिकॉर्ड्स

रणवीर सिंह और आदित्य धर की हिस्ट्री में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर
बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली ‘एडल्ट’ फिल्म है धुरंधर
ओवरसरीज में अब तक की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म.
ओवरसीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म.
2025 की इकलौती इंडियन फिल्म जो 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.