No menu items!
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

Latest Posts

‘चीन और बांग्लादेश के बीच दोस्ताना..’, भारत के खास पड़ोसी पर डोरे डाल रहा ‘ड्रैगन’, रहमान के आते ही एक्टिव बीजिंग

तारिक रहमान के बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही ताक में बैठा चीन एक्टिव हो गया है. चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि बीजिंग, ढाका के साथ मिलकर आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए तैयार है.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान के बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही ताक में बैठा चीन एक्टिव हो गया है. चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने मंगलवार (17 फरवरी) को तारिक रहमान को बधाई दी और कहा कि बीजिंग, ढाका के साथ मिलकर बीआरआई प्रोजेक्ट्स समेत सभी सेक्टर में आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए तैयार है, ताकि उनके रिश्ते एक नए लेवल पर पहुंच सकें.

क्या बोले चीनी PM
चीन के PM ने तारिक रहमान को भेजे अपने मैसेज में कहा कि चीनी सरकार नई बांग्लादेशी सरकार के सुचारू एडमिनिस्ट्रेशन का सपोर्ट करती है, जिन्होंने आज दिन में शपथ ली थी. उन्होंने कहा कि चीन बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के साथ पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाने, हाई-क्वालिटी बेल्ट एंड रोड कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने और सभी सेक्टर में लेन-देन और कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है.

ली कियांग ने आगे कहा कि इससे चीन-बांग्लादेश कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप एक नए लेवल पर पहुंचेगी और दोनों देशों के लोगों को ज्यादा फायदे होंगे. साथ ही ये भी कहा कि चीन और बांग्लादेश के बीच दोस्ताना लेन-देन, एक-दूसरे का सम्मान करने और सहयोग का लंबा इतिहास रहा है.

विदेश नीति को लेकर क्या बोले रहमान
12 फरवरी को हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत के बाद फॉरेन पॉलिसी को लेकर रहमान ने कहा कि वो दूसरे देशों के साथ रिश्ते बनाने में बांग्लादेश के हितों को प्राथमिकता देंगे. इसके बाद रहमान के हवाले से कहा गया कि बांग्लादेश और उसके लोगों के हित हमारी फॉरेन पॉलिसी तय करेंगे.

यूनुस के चलते ढाका-दिल्ली के रिश्तों में तनाव
चीन के सरकारी मीडिया ने रहमान की इस बात को हाईलाइट किया कि चीन को लंबे समय से बांग्लादेश का एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट पार्टनर माना जाता है और उम्मीद जताई कि दोनों देश कॉमन डेवलपमेंट के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन के प्रति रहमान की सरकार की पॉलिसी इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि अंतरिम सरकार के चीफ मुहम्मद यूनुस ने अगस्त 2024 में सत्ता संभालने के बाद प्रो चीन और पाकिस्तान पॉलिसी बनाने की कोशिश की, जिसका भारत के साथ ढाका के रिश्तों पर अबतक का सबसे बुरा असर पड़ा है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.