
मोहित रैना समेत वो एक्टर्स जिन्होंने टीवी पर भगवान शिव का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच बनाई एक खास जगह, आज भी लोग उन्हें किरदार से करते है याद.
टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसा एक्टर हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर भगवान शिव की भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं उन्हें भगवान शिव के कैरेक्टर में काफी पसंद भी किया गया. आलम ये है कि आज बहुत से लोग उन्हें रियल नाम से कम ही जानते हैं.

इस लिस्ट पर सबसे पहले नंबर पर आते है सबके पसंदीदा एक्टर मोहित रैना जिन्होंने ‘देवों के देव महादेव’में भगवान शिव का किरदार निभाया. उनके इस किरदार और दमदार एक्टिंग पर दर्शकों ने ढ़ेर सारा प्यार लुटाया. इतना ही नहीं ये किरदार उनकी पहचान बन गई.

इस लिस्ट में एक्टर रोहित बक्शि का भी नाम शामिल है. ये काफी लोगों के लिए शोक जैसा है क्योंकि जिन्होंने अनुपमा देखा है वे जानते है इस सीरियल में रोहित ने अनुज के भाई का रोल किया था. पर आपको ये जानकर हैरानी होगी की रोहित ने शो ‘सिया के राम’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था और इतना ही नहीं वे ‘शक्तिपीठ के भैरव’ में भैरव का भी किरदार निभा चुके है.

इस लिस्ट में अमित मेहरा का भी नाम शामिल है जिन्होंने ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी किरदार का फोटो पोस्ट कर सबके आभार भी व्यक्त किया और लिखा की मैं खुद को बहुत खुश किस्मत मानता हुं की मुझे ये किरदार निभाने का मौका मिला.

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते है सौरभराज जैन जिन्होंने शो महाकाली अंत ही आरंभ है में भगवान शिव का किरदार निभाया था. उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत सारा प्यार दिया था. आज भी लोग उनको इस किरदार से जानते है और उन्हें पसंद करते है.

इस लिस्ट में अरुण गोविल का भी नाम शामिल है. सब लोग अरुण को शो ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार से जानते है और उन्हें प्यार करते है लेकिन उसके अलावा भी अरुण शो ‘शिव महिमा’ में भगवान शिव का निभ चुके है.

इस लिस्ट में राणा यशोधन सिंह का भी नाम शामिल है उन्होंने साल 1997 से लेकर 2001 तक दुर्दशन पर प्रसारित शो ‘ओम नम:शिवाय’ में भगवान शिव का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा और प्यार दिया.

इस लिस्ट में हिमांशु सोनी का भी नाम शामिल है जिन्होंने जीटीवी पर प्रसारित शो ‘नीली छतरी वाले’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था, उनका ये किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था.

