No menu items!
Friday, February 13, 2026
spot_img

Latest Posts

बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश

Taka Vs Indian Rupee: भारत और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में किसकी करेंसी की वैल्यू ज्यादा है? भारत के 1 रुपये की बांग्लादेश में क्या कीमत होगी, आइए जानते हैं.

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है. BNP को नतीजों में दो-तिहाई बहुमत हासिल हुआ, जबकि जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगी दल 59 सीटों पर ही सिमट गए. बीते कुछ समय से बांग्लादेश में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. देश की अंतरिम सरकार ने बांग्लादेशी करेंसी के नए नोट जारी किए थे. चलिए आइए जानते हैं कि बांग्लादेश की करेंसी क्या है और भारत के रुपये से तुलना करने पर किसकी वैल्यू ज्यादा है.

बांग्लादेश की करेंसी क्या है?

बांग्लादेश की करेंसी को टका कहा जाता है. बांग्लादेश का केंद्रीय बैंक, बांग्लादेश केंद्रीय बैंक है, जिसके हाथ में देश में मौद्रिक संचालन और कंट्रोल की कमांड है. बांग्लादेश में दो अलग-अलग संस्थाएं नोट जारी करती हैं. 10 टका और उससे ज्यादा की करेंसी को बांग्लादेश सेंट्रल बैंक जारी करता है. इसके अलावा, छोटे नोट जैसे 1, 2 और 5 टका के नोट वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए जाते हैं, जो बांग्लादेश सरकार के अधीन काम करता है. यह Government Notes कहलाते हैं.

हटाई गई मुजीबुर रहमान की तस्वीर

देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर पुराने नोटों और सिक्कों पर नजर आती थी. हालांकि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बीते साल 1 जून 2025 को 1000 टका, 50 टका और 20 टका की नई करेंसी जारी की, जिसमें मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटाया गया. बांग्लादेश की नई करेंसी में प्राकृतिक परिदृश्य और ऐतिहासिक स्थलों को दिखाते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया.

बांग्लादेश और भारत की करेंसी में किसी वैल्यू ज्यादा?

भारत के रुपया का करेंसी कोड INR है और बांग्लादेश की करेंसी का कोड BDT है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की रिपोर्ट के मुताबिक 9 फरवरी 2026 को भारतीय रुपया की वैल्यू 1 डॉलर के मुकाबले 90.4163 INR थी. वहीं बांग्लादेश के 122.49 टका एक डॉलर के बराबर हैं. भारत से तुलना करें तो भारत का एक रुपया, बांग्लादेश के 1.35 टका के बराबर है. इस हिसाब से 1 लाख भारतीय रुपये बांग्लादेश के 1,35,150.18 टका के बराबर होंगे.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.