Wayne Madsen: इटली के कप्तान वेन मैडसेन अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में चोटिल हो गए हैं. कंधा डिस्लोकेट होने की वजह से वे बैटिंग करने भी नहीं उतरे. मैडसेन हॉकी वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं.
Wayne Madsen Injured Against Scotland: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली का डेब्यू हो गया है. इटली को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर अपने पहले ही मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और शुरुआत में ही में इटली के कप्तान वेन मैडसेन चोटिल हो गए. उन्होंने चौथे ओवर में जॉर्ज मुन्से का शॉट को रोकने के लिए डाइव मारी. गेंद को नहीं रुकी, लेकिन मैडसेन खुद को चोटिल कर बैठे.
वेन मैडसेन का हुआ कंधा डिस्लोकेट
जॉर्ज मुन्से का शॉट को रोकने की कोशिश में वेन मैडसेन बाएं कंधे के बल गिरे, जिस वजह से उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया. इस चोट के लगने के बाद वे काफी दर्द में नजर आ रहे थे. फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया और मैडसेन मैदान से बाहर चले गए. 9वें ओवर के बाद अपडेट आया कि मैडसेन इस मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे और इसी वजह से मैडसेन बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतरे.
मैडसेन खेल चुके हैं हॉकी वर्ल्ड कप
42 साल के वेन मैडसेन का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था. मैडसेन क्रिकेट के साथ ही हॉकी के भी इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ ही 2006 हॉकी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम के खेला है. मैडसेन ने अपने करियर में 39 हॉकी इंटरनेशनल मैच खेले. जर्मनी में हुए उस वर्ल्ड कप में मैडसेन ने 7 मैच खेले थे और एक गोल दागने में सफल रहे थे.
कैसा रहा है वेन मैडसेन का क्रिकेट करियर
वेन मैडसेन साल 2004 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. वे हॉकी और क्रिकेट एक साथ ही खेल रहे थे. मैडसेन साल 2009 से इंग्लैंड की काउंटी टीम डार्बीशायर का हिस्सा हैं. इसके अलावा पीएसएल, एसए20, द हंड्रेड और टी20 ब्लास्ट में भी खेल चुके हैं. 253 फर्स्ट क्लास मैच में मैडसेन के नाम 17,067 रन हैं. टी20 क्रिकेट में मैडसेन 220 मैच में कुल 5,516 रन बना चुके हैं. इटली के लिए अभी तक उन्होंने 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 34 की औसत से 205 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है.

