
बिहार में एनडीए सरकार के गठन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। बुधवार (19 नवंबर) को एनडीए विधायक दल की अहम बैठक दोपहर 3:30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले बिहार बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे अटल सभागार, बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में होगी, जबकि जेडीयू विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे सीएम आवास 1, अणे मार्ग पर निर्धारित है।
इन बैठकों के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलेंगे और एनडीए के सभी घटकों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर 2025 को होना है। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

