‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: हर्षवर्धन राणे की टॉप 3 फिल्मों में नंबर 1 स्थान पर पहुंचने के लिए इसे थोड़ा और कमा लेना होगा. जानिए यह कितना होगा?

हर्षवर्धन राणे की ‘सनम तेरी कसम री-रिलीज’ के बाद एक और रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को इतना पसंद किया जा रहा है कि ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के खत्म होने से पहले ही पूरा बजट निकाल लिया है। सिर्फ बजट ही नहीं निकाला, अब फिल्म इससे कहीं आगे पहुंच चुकी है और बहुत जल्द हिट फिल्मों में शामिल होने वाली है। फिल्म की कमाई में आज संडे की छुट्टियों की वजह से इजाफा भी देखने को मिला है.
‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी नीचे टेबल में उपलब्ध है। इस फिल्म ने हर दिन कितनी कमाई की है, यह डेटा आप नीचे देख सकते हैं। सैकन्डल पर उपलब्ध आज का डेटा 6:05 बजे तक का है और फाइनल नहीं है, इसलिए बदलाव संभावित है।
| डे | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में) |
| डे 1 | 9 |
| डे 2 | 7.75 |
| डे 3 | 6 |
| डे 4 | 5.5 |
| डे 5 | 5.75 |
| डे 6 | 4.09 |
| टोटल | 38.09 |
‘एक दीवाने की दीवानियत’ तोड़ेगी ‘सनम तेरी कसम री-रिलीज’ का रिकॉर्ड
हर्षवर्धन राणे की टॉप 3 कमाई वाली फिल्मों में अब भी ‘सनम तेरी कसम री-रिलीज’ है. ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है और पहले नंबर पर पहुंचने से कुछ ही करोड़ की दूरी पर है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कब तक पहले नंबर पर पहुंचेगी.
आप नीचे हर्षवर्धन राणे की टॉप 3 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं-
- सनम तेरी कसम री-रिलीज- 42.28 करोड़ रुपये
- एक दीवाने की दीवानियत- 38.09 करोड़ रुपये (कमाई अभी जारी है)
- सावी: अ ब्लडी हाउसवाइफ- 7.84 करोड़ रुपये

‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म का निर्देशक मिलाप जावेरी थे। इस फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये था। प्रमोशन के लिए भी ज़्यादा खर्च नहीं किया गया था, लेकिन सोनम बाजवा और हर्षवर्धन की इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के जरिए वर्ल्डवाइड 5 दिनों में भी ध्यान आकर्षित कर रही है।

