No menu items!
Tuesday, October 14, 2025
spot_img

Latest Posts

सेहत के रहस्य से उठा पर्दा: खून में मिले 750 नए जीन

वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण खोज की है, जिसने बीमारियों और सेहत को समझने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने 750 से अधिक ऐसे जीनों की पहचान की है, जो हमारे खून में मौजूद छोटे-छोटे मॉलिक्यूल्स जैसे लिपिड और अमीनो एसिड को नियंत्रित करते हैं। ये मॉलिक्यूल्स हमारे शरीर की लगभग हर रासायनिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अध्ययन के लिए यूके बायो बैंक के करीब 4.5 लाख लोगों के जेनेटिक डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें यूरोपीय, अफ्रीकी और एशियाई वंश के लोग शामिल थे। शोध से पता चला कि मेटाबॉलिज्म नियंत्रित करने वाले ये जीन सभी जातीयताओं और लिंगों में समान पाए गए, जिससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि यह खोज वैश्विक आबादी पर लागू होती है। इसके साथ ही, कुछ ऐसे नए जीन भी खोजे गए, जिनका मेटाबॉलिज्म से पहले कभी संबंध नहीं माना गया था।

इस रिसर्च में एक खास जीन VEG भी सामने आया है, जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जीन की समझ से हृदय रोगों की रोकथाम और इलाज के लिए नई दवाओं के विकास के मार्ग खुल सकते हैं।

यह पहली बार है जब वैज्ञानिक इतने सारे ब्लू मॉलिक्यूल्स के जेनेटिक नियंत्रण को व्यवस्थित रूप से मैप करने में सफल हुए हैं। इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि कौन से जीन बीमारियों के खतरे को बढ़ाते हैं और कौन से हमारी सेहत को बेहतर बनाते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.